पश्चिम सिंहभूम जिला के 22 विद्यालयों को मिला मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
पश्चिमी सिंहभूम जिला के 22 विद्यालयों को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। झारखंड राज्य में स्वच्छता पुरस्कार पाने वाले जिला में पश्चिम सिंहभूम का दूसरे स्थान आया है। गुरुवार को चाईबासा के जिला स्कूल के सभागार में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के 22 विद्यालयों को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। झारखंड राज्य में स्वच्छता पुरस्कार पाने वाले जिला में पश्चिम सिंहभूम का दूसरे स्थान आया है। गुरुवार को चाईबासा के जिला स्कूल के सभागार में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह में उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जिला में ही आयोजित किया गया है। जिले के लिए यह गर्व की बात है कि पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित 10 विद्यालयों में 4 विद्यालय इस जिले से नामांकित हुए थे। वर्तमान समय में भी राज्य स्तर पर फाइव स्टार पाने वाले सर्वाधिक विद्यालयों की संख्या इसी जिले से है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए पूरे झारखंड राज्य में चयनित 129 विद्यालयों में से 22 विद्यालय पश्चिम सिंहभूम जिला के चयनित हुए हैं। पूरे झारखंड राज्य में संख्या के हिसाब से पुरस्कार पाने वाला यह दूसरा जिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा लगातार विद्यालयों में सफाई, पेयजल की आपूर्ति आदि के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और इतनी संख्या में जिले के विद्यालयों को स्वच्छता सम्मान प्राप्त होना उसी का परिणाम है।
---------------------
जनप्रतिनिधियों ने किया स्कूलों को पूरा सहयोग
उपायुक्त ने कहा कि पूरे झारखंड में जिला के बेहतर प्रदर्शन करने के पीछे जिले की स्थानीय विधायक एवं सुबे की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी, क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा सहित जिले के सभी विधायक गण का महत्वपूर्ण योगदान है जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।
------------------------
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यालयों को मिलेंगे एक लाख रुपये
- डीसी राजकमल ने कहा कि अभी भी जिला अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों, सुदूरवर्ती क्षेत्रों एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अवस्थित विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर कई और कार्य किए जाने हैं। उनमें विशेष रूप से उक्त क्षेत्रों के जिन-जिन विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था नहीं है वहां पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करना शामिल है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यालयों को एक-एक लाख रुपये की राशि भी सम्मान के रूप में दिया जाएगा। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी, सहायक जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित मुखर्जी, सहायक अभियंता उमेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।
------------------------
पुरस्कृत विद्यालयों की सूची
प्रखंड - सदर चाईबासा
1. प्राथमिक विद्यालय उलीझारी
2. प्राथमिक विद्यालय ईचापुर
3. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जोजोहातु
4. प्लस टू उच्च विद्यालय रुंगटा
5. संत जेवियर गर्ल्स उच्च विद्यालय
प्रखंड - चक्रधरपुर
6. प्राथमिक विद्यालय हतनाबेड़ा
7. उत्क्रमित उच्च विद्यालय दरकदा
8. उत्क्रमित उच्च विद्यालय इतिहासा
9. उच्च विद्यालय टाउन उर्दू
10. मधुसूदन पब्लिक स्कूल
प्रखंड - सोनुवा
11. प्राथमिक विद्यालय सिबादा
प्रखंड - तांतनगर
12. प्राथमिक विद्यालय पुरनिया
प्रखंड - नोवामुंडी
13. आदर्श मवि बड़ाजामदा
14. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमिरता
प्रखंड - मनोहरपुर
15. उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोदारी
16. प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय रेरा
17. उत्क्रमित उच्च विद्यालय बारंगा
प्रखंड - जगन्नाथपुर
18. प्लस टू रसैल उच्च विद्यालय
19. उच्च विद्यालय डांगोवापोसी
प्रखंड - झींकपानी
20. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय
प्रखंड- खूंटपानी
21. उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया
प्रखंड- मंझारी
22. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लगड़ा।