चक्रधरपुर पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
चक्रधरपुर पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:11 AM (IST)
जासं, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही पुलिस के जवानों ने 200 मास्क का वितरण लोगों के बीच किया। जागरूकता अभियान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने लोगों को समझाया कि घर से निकलते समय फेस मास्क पहनें, शारीरिक दूरी का अनुपालन करने तथा यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। इसके अलावा गुदड़ी बाजार के दुकानदारों से अपील की गई कि दुकान आने वाले जरूरतमंदों के बीच अपने स्तर से भी मास्क का वितरण करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें