Move to Jagran APP

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत 1656 श्रद्धालुओं ने किया गायत्री यज्ञ

क्योंझर जिला में इसे लेकर दो दिवसीय अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 07:03 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 07:03 PM (IST)
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत 1656 श्रद्धालुओं ने किया गायत्री यज्ञ
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत 1656 श्रद्धालुओं ने किया गायत्री यज्ञ

गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत 1656 श्रद्धालुओं ने किया गायत्री यज्ञ

loksabha election banner

संवाद सूत्र, बड़बिल : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर 15 और 16 मई को पूरे विश्व में सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ आयोजन किया गया था। इस क्रम में क्योंझर जिला में भी दो दिवसीय अभियान चलाया गया। केन्दुझर जिला के 11 प्रखंडों के तहत हरिचंदनपुर में 264, जोड़ा में 131, साहरपड़ा में 195, पाटना में 340, घटगांव में 60, घसीपुरा में 104, झुंपुरा में 118, तेलकोई में 63, सदर प्रखण्ड में 328, केन्दुझर नगरपालिका क्षेत्र में 50 और आनंदपुर प्रखण्ड में 3 घरों में शास्त्रोक्त विधि, श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण भावना के साथ विश्व शान्ति के लिए प्रत्येक परिवार द्वारा गायत्री मंत्रोचारण के साथ 24-24 आहुतियां प्रदान की गयीं। यह जानकारी अखिल विश्व गायत्री परिवार केन्दुझर जिला प्रमुख गायत्री परिजन रमेश चंद्र मिश्रा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.