Move to Jagran APP

चाईबासा व नोवामुंडी समेत 12 प्रखंडों में खुलेगा एकलव्य विद्यालय

पश्चिम ¨सहभूम के चाईबासा, बंदगांव, गोइलकेरा, नोवामुंडी, मझगांव, मनोहरपुर, हाटगम्हरिया, आनंदपुर, मंझारी, टोंटो, तांतनगर व सोनुवा प्रखंड में अनुसूचित जनजाति के छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जानी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 07:44 PM (IST)
चाईबासा व नोवामुंडी समेत 12 प्रखंडों में खुलेगा एकलव्य विद्यालय
चाईबासा व नोवामुंडी समेत 12 प्रखंडों में खुलेगा एकलव्य विद्यालय

नोवामुंडी : पश्चिम ¨सहभूम के चाईबासा, बंदगांव, गोइलकेरा, नोवामुंडी, मझगांव, मनोहरपुर, हाटगम्हरिया, आनंदपुर, मंझारी, टोंटो, तांतनगर व सोनुवा प्रखंड में अनुसूचित जनजाति के छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जानी है। उक्त मॉडल विद्यालय के निर्माण के लिए सभी प्रखंडों में 15-15 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। इसके लिए जिला दंडाधिकारी सह जिला उपायुक्त ने उपर्युक्त सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। प्रेषित पत्र में बताया गया है कि अपने-अपने अंचल में भूमि चिन्हित कर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को यथा शीघ्र भूमि उपलब्धता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं ताकि समय पर जमीन हस्तांतरण किया जा सके। यह जानकारी बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ¨सहदेव ने सोमवार को दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.