Move to Jagran APP

महिला दिवस पर 10 युवतियों को मिला नौकरी का ऑफर

श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग चाईबासा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए भर्ती कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:55 PM (IST)
महिला दिवस पर 10 युवतियों को मिला नौकरी का ऑफर
महिला दिवस पर 10 युवतियों को मिला नौकरी का ऑफर

जागरण संवाददाता, चाईबासा : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग चाईबासा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर 10 युवतियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि तमिलनाडु के नीलमबुर की केपीआर मील लिमिटेड नामक कंपनी के साथ झारखंड सरकार का एमओयू किया गया है। कपड़ा कंपनी में युवतियों के लिए भर्ती कैंप का आयोजन पूरे राज्य में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पश्चिम सिंहभूम जिला में लगे भर्ती कैंप में 35 युवतियों ने अपना आवेदन जमा किया। इसमें से 10 युवतियों को शार्ट लिस्ट किया गया है। कंपनी में ट्रेनर, हेल्पर और आपरेटर के लिए नियुक्ति की जाएगी। सभी को सरकार के निर्देशानुसार 11 हजार 418 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। कैंप में उसी युवती को आवेदन का मौका दिया गया जिनका निबंधन जिला नियोजन कार्यालय में किया गया है। शॉर्ट लिस्ट की गई युवतियों के चयन में कई प्रकार की समस्याएं होती हैं। उनके परिवार का सहमति पत्र लिया जाएगा। युवतियों को वहां सभी सुविधाएं मिलेंगी। उनकी निगरानी सरकार के द्वारा लगातार की जाएगी जिससे उनकों किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मौके पर मुकेश कुमार, शिवनंदन प्रसाद, मनमोहन, विवेक कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

------------------

नारी अबला नहीं : स्मिता गिरी

संवाद सूत्र, गुवा : विश्व महिला दिवस के मौके पर गुवा के कल्याण नगर दुर्गा मंडप के प्रांगण में विभिन्न समूह की महिलाओं ने भव्य कार्यक्रम किया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्मिता गिरी ने कहा कि अब महिलाएं अबला नहीं हैं। वो पुरुषों से भी आगे हैं। आज के इस कंप्यूटर युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और आगे बढ़ती जा रही हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं समूह बनाकर कोई भी बड़े से बड़ा कार्य कर सकती हैं। इस मौके पर पांच महिला समिति समूहों को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.