सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल
सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jul 2022 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2022 08:53 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल
संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा):सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलडेगा निवासी16 वर्षीय विवेक भंजर किसी कार्य हेतु अपने मोटरसाइकिल से जलडेगा प्रखंड अंतर्गत कोनमेरला बाजार जा रहा था।इसी क्रम में अनियंत्रित होकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बात की जानकारी राहगीरों के द्वारा उसके पिता राजेश भंजर को दी गई। इस पर उसके पिता ने आनन-फानन में टेंपो के द्वारा कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डाक्टर के के शर्मा के द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें