सरकार की नीतियों के विरुद्ध महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
सिमडेगा : केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्क
सिमडेगा : केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का के नेतृत्व में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर जुलूस के शक्ल में पहुंचकर सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर जिला सीमा सीता एक्का ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल से अधिक बीत गए, लेकिन कोई भी योजना वास्तविक अर्थ में धरातल पर नहीं उतर पाई है। सरकार ने विकास के नाम पर केवल छलने का काम किया है। आज की तिथि में किसान, बेरोजगार युवक, आदिवासी, व्यापारी सभी भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से निराश व हताश है।केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा योजनाएं थोपी जा रही है। महिला कांग्रेस सरकार की नीतियों का विरोध करती है। कार्यक्रम के अंत में एसडीओ के माध्यम से सूबे के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में विनिता तिर्की, राहिल कुल्लू, जोलिभा लकड़ा, मर्था सोरेंग, दिव्या सोरेंगे, संगीता एक्का, ग्लोरिया कुल्लू, ननकी देवी, रंथी देवी, पुष्पा तिर्की आदि शामिल हुईं।