चाकू से गला काटकर महिला की हत्या
चाकू से गला काटकर महिला की हत्या
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2022 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2022 09:38 PM (IST)
चाकू से गला काटकर महिला की हत्या
संसू,बानो(सिमडेगा):बानो के गिर्दा ओपी क्षेत्र के करकटा डांगटोली में दो भाइयों ने अपनी पड़ोसी महिला को चाकू से गला काट कर हत्या कर दी।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि महिला किसी काम के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी क्रम में गांव के ही शंकर डांग और पुनिया डांग ने मिलकर चाकू से महिला का गला काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये। घटना की जानकारी होने पर गिर्दा पुलिस थाना प्रभारी अंशु कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल शनिवार को सुबह पहुंची तथा शव को कब्जे में लेते हुए अंत परीक्षण हेतु सिमडेगा भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें