क्रूसकेला में पत्थर से कूचकर महिला की हत्या
सिमडेगा: शराब के कारण विवाद और हत्या जिले में आए दिन की खबर बन गई है। नया मामला जिले क
सिमडेगा: शराब के कारण विवाद और हत्या जिले में आए दिन की खबर बन गई है। नया मामला जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के क्रूसकेला डड़यटोली में आया है। जहां शुक्रवार की रात शराब के नशे में आरोपी द्वारा महिला कुवांरी तिर्की उम्र लगभग 50 वर्ष की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपित आनंद नाग ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतिका के परिजनों को शव को सौंप दिया, जिसके बात देर शाम शव का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुंवारी तिर्की, पति करलूस तिर्की ने दीपावली के पूर्व अपने मवेशी के जल्द शारीरिक विकास के लिए गांव के व्यक्ति से उसका उपचार कराया था, जिसके बदले कुंवारी को एक मुर्गा देने की बात तय हुई थी। कार्य के उपरांत शुक्रवार की शाम सभी ग्रामीण गांव में बैठकर हड़िया आदि का सेवन किया। इसके बाद आनंद नाग कुवांरी के घर मुर्गा मांगने गया तो दोनों ने विवाद हो गया। तब आनंद ने पहले लात-घुसे से उसकी जमकर पिटाई कर दी,जिससे महिला अचेत होकर आंगन में गिर गयी। इसके बाद आनद ने समीप रखे पत्थर को उठाकर उसके सर को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।