Move to Jagran APP

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण गंभीर

जलडेगा में जंगली हाथियों का आंतक चरम पर दशहत बरकरार अर्जुन मांझी का दायां पैर हो गया है अलग

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 08:31 PM (IST)
जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण गंभीर

जलडेगा में जंगली हाथियों का आंतक चरम पर, दशहत बरकरार

loksabha election banner

अर्जुन मांझी का दायां पैर हो गया है अलग, रिम्स किया गया रेफर

संसू,जलडेगा(सिमडेगा): प्रखंड के परबा क्षेत्र में जंगली हाथी ने एक बार फिर कहर बरपाया है। बीती रात परबा जामटोली निवासी अर्जुन मांझी 39 वर्ष को हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में अर्जुन का दायां पैर पूरी तरहअलग हो गया है। मांझी के पत्नी ने बताया कि रात में 8 बजे के करीब खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी दीवार के टूटने की आवाज आई। जब जाकर देखा तो विशालकाय हाथी घर को तोड़ रहा था। पूरे परिवार वाले भयग्रस्त होकर घर से बाहर जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी अर्जुन मांझी हाथी के जद में आ गया। घटना के बाद परिजनों ने किसी प्रकार अंचलाधिकारी खगेन महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बरला को जानकारी दी। अस्पताल में देर से शुरू हुआ उपचार

जलडेगा: आपातकालीन स्थिति में जलडेगा अस्पताल की लचर व्यवस्था की पोल खुल गई। घायल अर्जुन मांझी के अस्पताल पहुंचने के काफी देर बाद उसका इलाज शुरू हुआ। दरसअल प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले ही अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी थी,लेकिन घायल के अस्पताल पहुंचने तक किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं की गई थी। घायल के पहुंचने के 15 मिनट बाद डा. उमा कुमारी अस्पताल पहुंची। तब तक दर्द से कराह रहे अर्जुन मांझी उसी हालत में एंबुलेंस में पड़ा था। मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछने के बाद घायल को एम्बुलेंस से उतार कर अस्पताल के अंदर लाया गया, जिसके बाद उसका उपचार हुआ। जिसके बाद बानो से 108 एम्बुलेंस के आने के बाद घायल अर्जुन मांझी को रांची रिम्स बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया। पीड़ित परिवार को दिए दस हजार

जलडेगा:हाथी द्वारा व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर रात में ही वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर पासवान जलडेगा अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से मुलाकात की एवं सारी जानकारी ली। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने तत्काल वन विभाग की ओर से पीड़ित के परिजनों को दस हजार रुपये उपलब्ध कराया। मौके पर नीतीश कुमार, अनुज मिज,प्रदीप कुल्लू सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.