इंस्पेक्टर ने माना, घटना के वक्त मौजूद थी पुलिस
सिमडेगा में लीड के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बेसराजरा घटना की पुलिस से ली जानकारी
सिमडेगा में लीड के साथ
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बेसराजरा घटना की पुलिस से ली जानकारी
भीड़ ने की थी पुलिस से रायफल लूटने की कोशिश : इंस्पेक्टर जासं, सिमडेगा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समक्ष पुलिस ने यह स्वीकार किया है कि बेसराजरा में जिस वक्त उन्मादी भीड़ भाजपा कार्यकर्ता संजू को मारकर जिदा जला रही थी ,उस वक्त पुलिस के जवान मौजूद थे। विदित हो कि सोमवार को जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बेसराजरा गांव में पहुंचे तो उन्होंने घटनाक्रम के बारे में मृतक की पत्नी सपना से घटना क्रम के बारे में पूछा। सपना ने बताया कि गत चार जनवरी को उन्मादी भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही उसके पति की निर्मम तरीके से मार डाला गया। जबकि वह बार-बार पुलिस से हवाई फायरिग करने की गुहार लगाती रही थी। इस पर हैरानी जताते हुए जब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बानो सर्किल
इंस्पेक्टर आलोक कुमार से पूछा तो इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के वक्त ठेठईटांगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने घटना को रोकने की भी कोशिश की थी, लेकिन लोगों की अधिक-भीड़ होने के कारण वह सफल नहीं हो पाई। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की रायफल छिनने
की भी कोशिश की गई। इस दौरान भीड़ ने हाथा-पाई की कोशिश की। बाद में सूचना पाकर कोलेबिरा थाना व सिमडेगा थाने की पुलिस भी वाटर कैनन, अग्निशमन वाहन के साथ पहुंची। तब तक देर हो चुकी थी। और संजू को बचाया नहीं जा सका।
इधर, संजू की पत्नी द्वारा ठेठईटांगर पुलिस पर सादे कागज पर साइन कराने की शिकायत पर भी केंद्रीय मंत्री ने पुलिस जवाब-तलब किया। जिसपर इंस्पेक्टर ने बताया कि एक केस ठेठईटांगर पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है। जिसमें सरकारी कार्य में
बाधा पहुंचाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।