Move to Jagran APP

विहिप ने हितचितक अभियान का किया शुभारंभ

जागरण संवाददातासिमडेगा विश्व हिदू परिषद् ने अपने संगठन एवं कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने क

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:18 AM (IST)
विहिप ने हितचितक अभियान का किया शुभारंभ
विहिप ने हितचितक अभियान का किया शुभारंभ

जागरण संवाददाता,सिमडेगा : विश्व हिदू परिषद् ने अपने संगठन एवं कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गत 17 नवंबर से हितचितक सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया है। महीने भर तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को विहिप के कार्य व उद्देश्यों के बारे में जानकारी देंगे। इधर 19 नवंबर को अभियान में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी, विहिप के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव आदि उपस्थित थे। विहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान से 50 हजार हितचितक बनाने का लक्ष्य

loksabha election banner

रखा गया है। मौके पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने सभी को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 7500 विहिप की समितियां, 8600 एकल विद्यालय,400 गोशालाएं विहिप संचालित कर रहा है। विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि विहिप देश के साथ-साथ धर्म, समाज के लिए कार्य कर रहा है। लोग विहिप से जुड़ें व हितचितक बनें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.