मेगा कैंप में 9 कोरोना संक्रमित मिले
उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सभी प्रख
जासं,सिमडेगा: उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। कुल मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मिले।
शिविर के माध्यम से कुल 5901 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें 6 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सिमडेगा प्रखंड में 1060 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। कोलेबिरा प्रखंड में 1045 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव मिले।
बानो प्रखंड में 448 व्यक्तियों की जांच में एक पॉजिटिव मिला। कुरडेग प्रखंड में 625 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई, जिसमें सभी निगेटिव मिले। ठेठईटांगर प्रखंड में 866 व्यक्तियों की जांच में सभी निगेटिव मिले। जलडेगा प्रखंड में 596 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई । जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए। बोलबा प्रखंड में 422 व्यक्तियों की कोरोना जांच हुई, जिसमें सभी निगेटिव मिले। केरसई में 300 व्यक्तियों में सभी निगेटिव मिले। बांसजोर प्रखंड में 109 व्यक्तियों की जांच में एक पॉजिटिव मिला। पाकरटांड़ प्रखंड में 430 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें दो पाजिटिव पाए गए। पूर्व के इलाजरत 16 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। सिमडेगा जिले में अबतक कुल 1827 पाजिटिव केस पाए गए हैं, जिनमें से 1708 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। कुल मृतकों की संख्या चार है।फिलहाल सिमडेगा जिले में 115 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं।