Move to Jagran APP

एसएचजी के माध्यम से आधी आबादी होगी सशक्त : डीसी

सिमडेगा: झारखंड स्टेट लाइवलीवुड प्रमोशन सोसाइटी सिमडेगा तथा पाकरटांड़ द्वारा सखी मंडल क

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:07 PM (IST)
एसएचजी के माध्यम से आधी आबादी होगी सशक्त : डीसी
एसएचजी के माध्यम से आधी आबादी होगी सशक्त : डीसी

सिमडेगा: झारखंड स्टेट लाइवलीवुड प्रमोशन सोसाइटी सिमडेगा तथा पाकरटांड़ द्वारा सखी मंडल के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन सिमडेगा में किया गया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित डीसी जटाशंकर चौधरी ने उपस्थिति महिला समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला समूह की मदद से जिला को एक नई पहचान मिली है। आगे भी इनकी सहयोग से जिला अग्रसर होगा। आने वाले वित्तीय वर्ष में आजीविका के क्षेत्र में बड़ा कार्य किया जायेगा और अधिक से अधिक महिलाओं को उससे जोड़ेंगे। रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे ताकि यहां कि आर्थिक गतिविधि बढ़े व आर्थिक रूप से सभी मजबूत हों। उन्होंने बताया कि 150 स्कूल में 6-8 कक्षा में स्मार्ट क्लास शुरू किया जायेगा। शिक्षा क्षेत्र में जिला जिला को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसमें सबों की सहभागिता की जरूरत है।वन विभाग के द्वारा 4 जगहों पर लाह प्रोसे¨सग प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें भी महिला समूह को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में सखी मंडलों का गठन कर कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आदेश से ही सखी मंडल बनाया गया। महिलाओं बच्चों अर्थात आधी आबादी को मुख्यधारा से जोड़ सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि की कल्याणकारी योजनाओं से महिला मंडल जुड़े। सखी मंडलों से महिलाओं को जोड़े, आय की वृद्धि के लिए योजना बनाएं, आपस में मिल बैठकर योजना तैयार करें। महिला मंडल गांव व समाज को नई दिशा देने का एक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाजिक व आर्थिक रूप से समृद्ध कर रही है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला एक ओर नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई है। डीसी ने कहा कि बाल संरक्षण मेरा अभियान जिले में अच्छे से चलाया गया, तथा लोगों को जागरूक किया गया। मानव तस्करी को इस जिला से दूर करना है। इसके साथ हीं खबरदार मलेरिया अभियान भी सफल रहा जिसके तहत 45 हजार बच्चों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय शौचालय दिवस के अवसर पर टॉप 40 जिले में से सिमडेगा जिला ने 35वें स्थान ग्रहण किया है। स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में सिमडेगा जिला ने राज्य हीं नहीं बल्कि भारत देश में एक अलग पहचान कायम की है। ----मत्स्य किट का हुआ वितरण :

loksabha election banner

मौके पर अतिथियों के द्वारा मत्स्य किट का वितरण किया गया। कृषि पदाधिकारी एवं विकास पदाधिकारी के द्वारा योजना के बारे में सखी समूह को जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा, पाकरटांड़, नगर परिषद् अध्यक्ष, जिला परिषद् उपाध्यक्ष, 20 सूची सदस्य, जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, मुखिया, डीपीएम जेएसएलपीएस के अलावे अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.