Move to Jagran APP

Jharkhand: सिर पर नहीं पिता का साया, मां दिहाड़ी मजदूर; बेटियां खेलेंगी विदेश में हॉकी

Jharkhand तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं। दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे पूर्व से जूनियर इंडिया हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रही हैं। रोपनी कुमारी पहली बार जूनियर भारतीय महिला टीम के लिए चुनी गई हैं।

By Vachaspati MishraEdited By: Mohammad SameerPublished: Fri, 12 May 2023 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 12 May 2023 10:23 AM (IST)
Hockey: विदेशों में नाम रोशन करेंगी झारखंड की बेटियां।

जागरण संवाददाता, सिमडेगा: परिस्थितियां चाहे कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हों, सिमडेगा की बेटियां हारती नहीं, बल्कि उसे हराने का जज्बा रखती हैं। ये बातें जिले के हॉकी खिलाड़ियों पर सटीक बैठती हैं, जो विपरीत हालात में भी ऊंची उड़ान हासिल कर रही हैं।

loksabha election banner

एक दिन पूहले ही प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप- 2023 के लिए दीपिका, रोपनी व महिमा का चयन हुआ है। तीनों ही खिलाड़ी किसान-मजदूर परिवार से आती हैं। इन खिलाड़ियों में शामिल दीपिका और रोपनी मुश्किल हालातों से लड़कर इस मुकाम तक पहुंची हैं।

दोनों के सिर से पिता का साया काफी पहले उठ चुका है। परिवार वालों ने किसी तरह मजदूरी कर खिलाड़ी बेटियों के सपनों को न सिर्फ जिंदा रखा, बल्कि उसे हासिल कराने में हर मुमकिन योगदान दिया।

ये है तीनों की कहानी

दीपिका सोरेंगे जिले के केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी सेमरटोली की रहने वाली हैं। दीपिका जब छोटी थीं तब ही उनके पिता दानिएल सोरेंग की हत्या हो गई थी। इसके बाद बेबश मां फ्रिस्का सोरेंगे ने राऊरकेला में दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी संतानों का परवरिश की।

इस दौरान उन्होंने दीपिका सोरेंग के हॉकी के प्रति रुझान को देखते हुए उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जी जान लगा दिया।

रोपनी की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। उसके पिता रातु मांझी का भी निधन हो गया है। रोपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उसकी मां और घर के अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा है।

अब बात करते हैं महिला की। महिमा भले ही ओलिंपियन सलीमा की बहन हैं, लेकिन घर की माली हालात बेहतर नहीं रहने से वो संघर्ष से ही आगे बढ़ीं। वो भी किसान-मजदूर परिवार से आते हुए भी अपनी प्रतिभा व लगन से हॉकी में अच्छा कर रही हैं।

गौरतलब है कि तीनों खिलाड़ियों ने वर्ष 2017 में सबजूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेला और गोल्ड पर कब्जा जमाकर चैंपयिन बनीं। तीनों ने वर्ष 2019 में भी जूनियर नेशनल में झारखंड टीम से खेलकर गोल्ड हासिल किया था।

हॉकी खिलाड़ी दीपिका, रोपनी और महिमा लगातार झारखंड टीम से नेशनल प्रतियोगिता भी खेलती रही हैं। अब तीनों विदेशी सरजमीं पर झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

रोपनी पहली बार खेलेंगी अंतरराष्ट्रीय मैच

हॉकी इंडिया ने जापान के काकामीगहारा में 2 जून से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप 2023 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की है।

जानकारी देते हुए हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी हैं महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी। तीनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे पूर्व से जूनियर इंडिया हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रही हैं।

रोपनी कुमारी पहली बार जूनियर भारतीय महिला टीम के लिए चुनी गई हैं। भारतीय जूनियर महिला टीम ग्रुप चरण के दौरान पूल ए में कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी जबकि पूल बी में मेजबान जापान, चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग, चीन और इंडोनेशिया शामिल हैं। भारतीय टीम की अगुवाई कैप्टन प्रीति करेंगी, जबकि दीपिका को उपकप्तान बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.