दोषियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो बंद का होगा सिमडेगा
संवाद सहयोगीसिमडेगा विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव के नेतृत्व में लोहरदग
संवाद सहयोगी,सिमडेगा : विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव के नेतृत्व में लोहरदगा की घटना को लेकर शनिवार को राज्यपाल व झारखंड सरकार के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। इसमें कहा गया कि इस मामले के दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई हो नहीं तो सिमडेगा बंद किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि 23 जनवरी को लोहरदगा जिला मुख्यालय में विहिप के तत्वावधान में आम नागरिकों के द्वारा सीएए का स्वागत एवं समर्थन हेतु सभा आयोजन किया गया था। शांतिपूर्वक चल रहे भीड़ पर एक विशेष संप्रदाय के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ईंट पत्थर एवं लकड़ी के टुकड़ों से हमला किया, जिससे महिला, पुरुष एवं बच्चों के सिर फुट गए। कई लोग घायल हो गए। पुलिस कर्मियों को भी चोटें लगी है। गाड़ी, मोटरसाईकल एवं दुकानों में आग लगा दी गई।इस घटना में जानमाल एवं लाखों रुपयों की क्षति हुई है। इस घटना को विहिप सिमडेगा कड़ी निदा करती है। इसी प्रकार चक्रधरपुर के बुरूगुलीकेरा में सात निर्दोष लोगो की नृशंस हत्या कर दी गई। विहिप ने मांग की है कि लोहरदगा में घटना को अंजाम देने वाले लोगो को चिह्नित कर उनपर कड़ी से कड़ी कनूनी कारवाई की जाए। राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति से नुकसान हुई संपत्ति की कीमत वसूल किए जाएं। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए, जो संगठन अथवा संप्रदाय भारतीय कानून व्यवस्था को नहीं मानता है अथवा इसके कानून के विपरित आचरण करता है उसपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। गिरीडीह तथा चक्रधरपुर के गुलीकेरा में अशांति फैलाने और कानून को हाथ में लेने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों को मुआवजा नही देते पर धरना प्रदर्शन एवं सिमडेगा जिला अनिश्चितकालीन बंद किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से दिनेश कुलूकेरिया, मोतीलाल अग्रवाल, जगदीश गोयल, पवन जैन, प्रदीप अग्रवाल, भुवनेश्वर सेनापति, नारायण दास, कृष्णा शर्मा, जिया ठाकुर, अनुज कुमार, तारकेश्वर भरती, विष्णु दयाल शर्मा, बबलू अग्रवाल, कमल सेनापति, शीतल प्रसाद, मुरारी प्रसाद एवं अन्य लोग शामिल हैं।