विकास को चाहिए मजबूत निर्णय लेने वाली सरकार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम नव मतदाता सम्मेलन स्थानीय नगर
जासं, सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम नव मतदाता सम्मेलन स्थानीय नगर भवन में कृष्णा राय कोटवार की अध्यक्षता में हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों से काफी संख्या में युवा मतदाता पहुंचे युवा मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा।आए हुए नव मतदाताओं को प्रदेश से आए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। जनजाति मोर्चा के महामंत्री अशोक बड़ाईक ने कहा देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को जाति-पाति की राजनीति छोड़कर एक होना होगा। उसी से हमारा देश पुन: विश्व गुरु बन सकता है। इसके लिए हम सभी युवाओं को एकमत होकर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए प्रयास करना होगा। जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि आज के युवाओं को विकास करने वाली सरकार चाहिए। विधायक विमला प्रधान ने अपने संबोधन में कहा आने वाले चुनाव को देखते हुए नए मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी एक जगह जुटाकर पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे जानकारी दे रही है। हमें यह विश्वास है कि हमने देश और राज्य के विकास के लिए इमानदारी से काम किया है। इसलिए जनता हमारी बातों को जानने के लिए उत्साहित हैं। मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ,युवा मोर्चा संयोजक विनोद चौबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहु,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक बड़ाईक ,धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी युवा मोर्चा भाजपा, इसके अलावा जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन सिंह उपस्थित थे। इनके अलावे रोहित कुमार गुप्ता कुरडेग, रूपेश कुमार, गोविदा मांझी, मनजीत, पूजा बड़ाईक, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, सुजान मुंडा दीपक केसरी आदि उपस्थित थे।