बच्चों को चाहिए बेहतर शिक्षा : स्मिथ सोनी
बानो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतुंगा विद्यालय का 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
बानो: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतुंगा विद्यालय का 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि स्मिथ कुमार सोनी, बालगोविद पटेल व राजेन्द्र बड़ाईक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया। सोनी ने कहा आज हमें बेहतर शिक्षा की जरूरत है। नियमित पढ़ाई कर अच्छे पदों पर जा सकते हैं। सुदूर क्षेत्र में विद्यालय का अहम योगदान रहता है। अभिभवाक भी ध्यान रखें कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जा सकें। आज विज्ञान का युग है। कम्प्यूटर की शिक्षा अति आवश्यक है और इसके लिए अंग्रेजी जानना जरूरी है।प्रांतीय सह प्रचार प्रसार प्रमुख बनबासी कल्याण केंद्र झारखंड के राजेन्द्र बड़ाईक ने कहा अपने धर्म को अच्छी तरह पालन करें। पढ़ाई के पूर्ब ईश्वर को जरूर याद करे। इस अवसर पर बिद्यालय के बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर वर्ष 2019 में विद्यालय से मैट्रिक में सफल हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य ध्रुव कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधनाध्यापक बंधनु केरकेट्टा, सुरेंद्र सिंह ,उपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।