सरना घेराबंदी निर्माण का किया शिलान्यास
जलडेगा प्रखंड के ओड़गा में सांसद प्रतिनिधि जलडेगा सुजान मुंडा एवं ग्राम
संसू,जलडेगा(सिमडेगा): जलडेगा प्रखंड के ओड़गा में सांसद प्रतिनिधि जलडेगा सुजान मुंडा एवं ग्राम प्रधान ओड़गा ने संयुक्त रूप से सरना घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव के पहान द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर व फीता काट शिलान्यास किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान सुदर्शन मुंडा ने कहा की सरना आदिवासी मूलवासी समाज की अस्तित्व की पहचान है।इसलिए हमें अपनी सरना स्थल को बचा कर अपनी परंपरा रीति-रिवाज संस्कृति को बरकरार रखना है। हमें किसी ना किसी रूप में अपनी संस्कृति को बचा कर रखनी है।वहीं सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा ने कहा सरना धर्म झारखंड के आदिवासियों का आदि धर्म है। अर्थात जब आदिवासी आदिकाल में जंगलों में होते थे, उस समय से आदिवासी प्रकृति के सारे गुण और सारे नियम को समझते थे और सब प्रकृति के नियम पर चलते थे। उस समय से आदिवासी में जो पूजा पद्धति व परम्परा विद्यमान थी। इस परंपरा और संस्कृति को बचा कर रखना है,जिस दिन हम अपनी सरना धर्म और संस्कृति को छोड़ देंगे हमारा पहचान और समाज का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
मौके पर पहन दुबिया जोजो,अजय जोजो, जकरियास मुंडा,विश्राम जोजो, पड़हा राजा संतोष जोजो,राजा सुखराम जोजो, अगस्टिना जोजो, सामंती जोजो आदि उपस्थित थे।