आदर्श गांव करंगागुड़ी में लगा जनता दरबार
प्रखंड के बासेन पंचायत के अंतर्गत कंरगागुड़ी राजस्व ग्राम को आदर्श ग्रा
संसू,केरसई(सिमडेगा):प्रखंड के बासेन पंचायत के अंतर्गत कंरगागुड़ी राजस्व ग्राम को आदर्श ग्राम घोषित करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिन्हा ने गांव के मिशन स्कूल परिसर में जनता दरबार लगाया । जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा,अंचल कर्मी ,प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार जनता दरबार लगाया गया है ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के अनुसार लाभ दिया जाएगा।जनता दरबार
में पीसीसी पथ के लिए एक, आम बागवानी के लिए दो,मेड़ बंदी के लिए 6, शौचालय के लिए एक,गार्डवाल के लिए एक,प्रधानमंत्री आवास के लिए 60,जाब कार्ड के लिए दो,विधवा पेंशन के लिए एक,वृद्धा पेंशन के लिए एक,उज्ज्वला योजना
के लिए 15,गाय शेड के लिए एक आवेदन आए।जनता दरबार में जेई चंद्रशेखर सिंह, दीपेश कुमार साहू, 15वें वित्त समन्वयक संजय कुमार साहू,बीओ विल्सन बारला,पंचायत सचिव त्रिलोचन राम, रोजगार सेविका दिव्या विनीता डुंगडुंग,ग्राम सभा अध्यक्ष सुशील बा: के अलावे कई लोग उपस्थित थे।