ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौत
थाना क्षेत्र के पोसोर में ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय राम चीक बड़ाइक की
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 08:02 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 08:02 PM (IST)
संसू,बानो(सिमडेगा):थाना क्षेत्र के पोसोर में ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय राम चीक बड़ाइक की मौत हो गई। घटना बुधवार लगभग 12.30 बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर जेएच 20 डी 8600 बड़काडुइल से पोसोर जा रहा था। इसी क्रम में पोसोर गांव के समीप ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा।इस क्रम में ट्रैक्टर में सवार राम चीक बड़ाईक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से ट्रैक्टर को सीधा किया गया तथा राम चीक बड़ाईक के शव को निकाला गया।घटना की जानकारी होने पर बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार घटनास्थल पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया।वहीं ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें