Move to Jagran APP

क्रिसमस का छाया उल्लास, चर्चो में होंगे आज अनुष्ठान

जासं सिमडेगा जिले भर में शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 09:42 PM (IST)
क्रिसमस का छाया उल्लास, चर्चो में होंगे आज अनुष्ठान
क्रिसमस का छाया उल्लास, चर्चो में होंगे आज अनुष्ठान

जासं, सिमडेगा : जिले भर में शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस को लेकर जिले भर में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है। शाम ढलते ही आतिशबाजियों का दौर प्रारंभ हो गया है। चर्चों में को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंगे-बिरंगे बैलून, विद्युत लरियों से चर्चों में साज-सजावट की गई है। जहां प्रभु यीशु के आगमन के उपलक्ष्य में प्रार्थना एवं अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठाता धर्मावलंबियों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाएंगे। इधर आरसी एवं जीईएल दोनों समुदाय के द्वारा क्रिसमस पर्व की पूरी तैयारी की गई है।

loksabha election banner

चरनी में बाल स्वरूप में लेटे हैं प्रभु यीश

: चर्च परिसर में आकर्षक चरनी भी बनाई गई है। घास-फूस से बनी इसचरनी में बालक यीशु के बाल स्वरूप को भी सजाया गया है।चर्च में आने वाले सभीलोग प्रभु यीशु के बाल स्वरूप का दर्शन कर रहे हैं। अरसा रोटी बनाने की है परंपरा

: क्रिसमस पर घर-घर में अरसा रोटी बनाने का प्रचलन हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिसमस पर घर-घर में अरसा रोटी बनाने की परंपरा हैं। हालांकि अब क्रिसपस पर केके समेत अन्य व्यंजन भी बनाए जाते हैं।चर्च से लौटने के बाद लोग घरों में परिवार एवं दोस्तों के संग व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। एक-दूसरे को बधाईदेते हैं। फोटो 15

विधायक ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

: विधायक भूषण बाड़ा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस का त्यौहार सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है। क्रिसमस का यह बड़ा दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीशु मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। इसलिए हम प्रत्येक को हमारे जीवन के हर क्षण, हर दिन को लोगों के साथ शांति, प्रेम और मेल-मिलाप से जीना चाहिए। जिस अच्छे काम को हम अभी कर सकते हैं, उसे बाद के लिए नहीं टालना चाहिए। क्योंकि यह अवसर दुबारा न आता है।विधायक की धर्मपत्नी सह कांग्रेसी नेत्री जोसिमा खाखा ने भी जिलेवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है। फोटो-16

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी क्रिसमस की बधाई

: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की क्रिसमस की खुशियां बांटने शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी एवं सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने बिशप हाउस सिमडेगा में स्वागत किया। सभी आगंतुकों ने बिशप स्वामी से मिलकर क्रिसमस की बधाई एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सिमडेगा जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर जोनसन मिज, समी आलम, रावेल लकड़ा, रणधीर रंजन,दिलीप तिर्की,पुष्पा कुल्लु, विशाल तिर्की सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.