Move to Jagran APP

किताबों के भंडार से समृद्ध होगा जिला पुस्तकालय

जिला केंद्रीय लाइब्रेरी में रविवार को पुस्तकालय महोत्सव मनाया गया। जिले में उच्च क

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 08:38 PM (IST)
किताबों के भंडार से समृद्ध होगा जिला पुस्तकालय
किताबों के भंडार से समृद्ध होगा जिला पुस्तकालय

जासं,सिमडेगा: जिला केंद्रीय लाइब्रेरी में रविवार को पुस्तकालय महोत्सव मनाया गया। जिले में उच्च कोटि की शिक्षा व्यवस्था बनाने की दिशा में जिला पुस्तकालय को बेहतर बनाया गया है। इसे और भी समृद्ध करने की कवायद की जा रही है। जिले की इस केंद्रीय लाइब्रेरी में ज्ञान व विज्ञान की तमाम पुस्तकों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की भी पुस्तकें होंगी। जहां जिले के विद्यार्थी के साथ-साथ आम जन भी बैठकर ज्ञान अर्जन कर सकते हैं। किताबों को नवरत्न से भी ऊपर रखा गया है।लोग किताब पढ़कर अपना अनुभव व सीखने की क्षमता का उन्नयन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज जिला पुस्तकालय में आयोजित महोत्सव में उपायुक्त सुशांत गौरव ने भाग लिया। जहां उन्होंने अपनी ओर से जिला पुस्तकालय में किताब एवं अन्य सुविधा बहाल हेतु 10 हजार रुपये का चेक दिया।वहीं उन्होंने पुस्तकालय में बहाल की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। पुस्तकों से लैस कमरे का निरीक्षण कर उपायुक्त ने कहा कि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित बुकलेट व मल्टीकलर पंपलेट का प्रकाशन कराते हुए इस लाइब्रेरी में उपलब्ध कराएं, जिससे कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों को सामान्य ज्ञान का अध्ययन होते रहे। इसके अलावा उन्होंने जिला पुस्तकालय परिसर का निरीक्षण करते हुए अलग भवन का निर्माण करने की बात कही।जहां पुस्तकों का भंडार को बढ़ाया जा सके। पढ़ाई के लिए उम्र सीमा नहीं:डीसी

loksabha election banner

सिमडेगा: पुस्तकालय महोत्सव में 26 पदाधिकारी, 7 पत्रकार, 20 नगरवासी एवं 70 शिक्षकों ने 500 का सदस्यता शुल्क देते हुए जिला पुस्तकालय की सदस्यता ग्रहण की। उपायुक्त ने इस मौके पर जिला पुस्तकालय की व्यवस्थाओं से रूबरू कराते हुए कहा कि पढ़ाई करने की कोई उम्र सीमा की समय नही होती है। जिला पुस्तकालय महोत्सव से अधिक से अधिक लोग जुड़ें।सीखने की क्षमता को बढ़ाएं। पुस्तकालय ज्ञान की मंदिर है। कोई भी व्यक्ति आकर पढ़ाई कर सकता है। आज पदाधिकारी, शिक्षक, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि व पत्रकार बंधुओं ने जिला पुस्तकालय की सदस्यता ली।अन्य लोग भी अपने व्यस्ततम समय निकालकर पुस्तकालय आएं और अपने सीखने की क्षमता को ज्ञान के वर्धन से अर्जित करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.