जयंती पर याद की गई इंदिरा गांधी
जिले के पाकरटांड़ प्रखंड के क्रूसकेला भेलवाडीह घाघरा में शुक्रवार को क
जासं,सिमडेगा:जिले के पाकरटांड़ प्रखंड के क्रूसकेला भेलवाडीह घाघरा में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि कहा कि इंदिरा गांधी लोकतंत्र की आवाज और आत्मा थीं। वो नारी शक्ति की पहचान और प्रेरणा थीं। कहा कि इंदिरा गांधी ने मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए।उन्होंने कहा कि देश फिर इंदिरा गांधी जैसे पीएम की जरूरत महसूस कर रहा है।कहा कि अगर आजाद भारत में पहली बार किसी भारतीय नेता ने अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों से आंख मिलाकर बात की, तो वह इंदिरा गांधी थीं। उन्हें विरासत में जवाहर लाल नेहरू की सूझबूझ और लाल बहादुर शास्त्री की ²ढ़ता मिली और उन्होंने भारत की ताकत बढ़ाने में इनका पूरा इस्तेमाल किया। उनके अगुवाई में भारत चांद तक पहुंचा। परमाणु शक्ति बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया।कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री जोसीमा खाखा,प्रदीप केसरी,अजीत लकड़ा, तिलका रमन, माइकल खड़िया, भुनेश्वर राम, निरोज बाड़ा, बिनीता तिर्की, सुषमा कुजूर, अनिमा सोरेंग,प्रतिमा कुजूर,निमरोध एक्का, पनियेल लकड़ा,बिपिन,बन्नू, जोसेफ आदि ने भी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।