चरनी में प्रभु यीशु का बाल रूप कर रहा था मुग्ध
प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े क्रिसमस के पर्व को ले सभी तरफ हर्ष व उल्लास का व
जासं,सिमडेगा : प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े क्रिसमस के पर्व को ले सभी तरफ हर्ष व उल्लास का वातावरण बन गया है। चर्चों में प्रभु यीशु के आगमन को ले रात्रि में भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया । पुरोहितों ने विशेष प्रार्थना कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौके पर उपस्थित होकर प्रभु यीशु के आगमन के घटनाक्रम से रूबरू होते हुए उनके प्रति आभार जताया। प्रभु यीशु से दुनिया में प्रेम, शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। क्रिसमस को लेकर सभी गिरजाघरों में आकर्षक साज-सजावट की गई है, जहां आकर्षक चरनी भी बनाई गई है। विद्युत लरियों एवं आकर्षक पताकों से पूरे चर्च को सजाया गया है। संत अन्ना महागिरजा घर में भी क्रिसमस पर्व के मौके पर अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चर्च के परिसर में भी भव्य चरनी का निर्माण भी किया गया है। चरनी में प्रभु
यीशु के बाल स्वरूप को लिटाया गया है। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने
प्रभु यीशु का आशीष लिया। जीईएल चर्च में भी धर्मावलंबियों ने क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर प्रभु यीशु की प्रार्थना की। बाजार में भी उमड़ी भीड़
सिमडेगा : क्रिसमस को ले गुरुवार को भी बाजार में अपार भीड़ उमड़ी।
इस क्रम में लोगों ने सांता क्लाज,क्रिसमस ट्री, मोमबत्ती, सितारे, केक ,ग्रीटिग कार्ड,पेस्ट्री आदि की खरीददारी की। इसके अलावे बच्चे तथा युवकों ने आतिशबाजी की सामग्री की भी खरीददारी की। सुरक्षा को ले सतर्क रही पुलिस
सिमडेगा:क्रिसमस पर्व के मद्देनजर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही।
सदर थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी
दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक-एक वाहनों के कागजात एवं डिक्की
की जांच की गई। चालकों को वाहनों के कागजात को नियमित रूप से रखने की बात कही गई। विधायक ने दी क्रिसमस को बधाई
सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस का त्योहार सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है। क्रिसमस का यह बड़ा दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीशु मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। इसलिए हमारे जीवन के हर क्षण,हर दिन को लोगों के साथ शांति, प्रेम और मेल-मिलाप से जीना चाहिए।