कृषि कानून से खेती को मिलेगा नया जीवन
प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत के राजस्व ग्राम मालसाड़ा में कृषि चौपाल का आय
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:21 PM (IST)
संसू,बोलबा (सिमडेगा):प्रखंड के मालसाड़ा पंचायत के राजस्व ग्राम मालसाड़ा में कृषि चौपाल का आयोजन गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरजन बड़ाइक की अध्यक्षता में किया गया। सुरजन बड़ाइक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून 2020 किसानों के लिए आत्मा का प्रारूप है तथा अब तक की खेती को नया जीवन देने का काम करेगी उन्होंने किसानों को कृषि बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों के बीच साबुन, सेनेटाइजर तथा मास्क आदि का वितरण किया गया। मौके पर विनोद बड़ाईक, देवकुमार सिंह, मंगतू भगत, श्यामसुंदर बड़ाईक तथा काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें