Move to Jagran APP

राज्य के कैलैंडर में दिखेगी सिमडेगा की हॉकी प्रतिभा

सिमडेगा जिला खेल पदाधिकारी मो.शहजाद परवेज ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अलहे सुबह हॉकी

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 10:26 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:21 AM (IST)
राज्य के कैलैंडर में दिखेगी सिमडेगा की हॉकी प्रतिभा
राज्य के कैलैंडर में दिखेगी सिमडेगा की हॉकी प्रतिभा

सिमडेगा: जिला खेल पदाधिकारी मो.शहजाद परवेज ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अलहे सुबह हॉकी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिकाओं से मिलने पहुंचे।उन्होंने खेल के प्रति बच्चों की उत्साह को देख प्रसन्नता प्रकट की।उन्होंने सभी बच्चों से मुलाकात करते हुए बताया कि वर्ष 2020 कलेंडर हेतु हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला से ़फोटोग्राफ उपलब्ध कराने हेतु खेल विभाग के द्वारा मांगा गया है।यह आप सभी की मेहनत का परिणाम है कि आज हॉकी सिमडेगा का फोटो कैलेंडर के माध्यम से जन-जन तक पहुंच हॉकी नर्सरी सिमडेगा को एक नया एवं अलग पहचान दिलाएगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि इसी तरह आप सभी हॉकी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय मे आप सभी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना तथा राज्य एवं देश का नाम रोशन करें तथा आप सभी युवा पीढ़ी सिमडेगा जिला को हॉकी के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करें। वहीं जिला खेल पदाधिकारी सहित हॉकी खेल रहे बच्चों का छायाचित्र जिला जनसम्पर्क कार्यालय सिमडेगा के द्वारा लिया गया। उक्त छायाचित्र को खेल विभाग में 2020 कैलेंडर निर्माण में प्रयोग किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.