सचिव को निष्कासित करने के लिए जिलाध्यक्ष ने लिखा पत्र
सिमडेगासिमडेगा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर डांग ने जिला सचिव शफीक खान
सिमडेगा:सिमडेगा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर डांग ने जिला सचिव शफीक खान को पार्टी से निष्कासित करने के लिए केंद्रीय समिति को पत्र भेजा है।पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव शफीक खान द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जाता हैं तथा अपने आप को झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा का सर्वे सर्वा मानते हैं। उन्होंने कहा इन का क्रियाकलाप पार्टी हित में नहीं है।कार्यकर्ता में इनके क्रियाकलाप से असंतोष देखी जा रही है।इसके अलावा जिला के पदाधिकारी एवं केंद्र समिति सदस्य अपमानित महसूस कर रहे हैं ।जिला समिति के सभी कार्य को वे अकेला करना चाहते हैं जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में बिखराव हो रहा है। वेजिला समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे एवं पिटू का नाम लेकर भयभीत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालने की धमकी देते हैं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि है कि इन परिस्थितियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों द्वारा पार्टी हित में शफीक खान को जिला समिति के सचिव पद से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने की मांग रखी है।