Move to Jagran APP

ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर चैंपियन ब्यूटी का हुआ स्वागत

सिमडेगाऑस्ट्रेलिया से चैंपियन बन कर लौटी हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग का रांची आगमन प

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 10:14 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर चैंपियन ब्यूटी का हुआ स्वागत
ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर चैंपियन ब्यूटी का हुआ स्वागत

सिमडेगा:ऑस्ट्रेलिया से चैंपियन बन कर लौटी हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग का रांची आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। ज्ञात हो कि 3 से 8 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 3नेशन जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम विजेता हुई, इस विजेता टीम में हमारे झारखण्ड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग भी थी।ब्यूटी का रांची आगमन पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारी

loksabha election banner

व खेलप्रेमियों के द्वारा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही ब्यूटी को फूलमाला एवम बुके देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीश कुमार,कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,संयुक्त सचिब माइकल लाल,खेल विभाग के राज्य समन्वयक उमाशंकर जायसवाल सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.