फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने दिया पुख्ता सुरक्षा का संदेश
सिमडेगा जिले में सात दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:20 AM (IST)
सिमडेगा : जिले में सात दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इधर मतदान को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह कृत संकल्पित है। इसी उद्देश्य के साथ पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हा। इसके लिए सबों से अपील की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें