Move to Jagran APP

सड़क व पुलों का बिछा जाल, अब रोजगार-कृषि की बारी : मुंडा

सिमडेगा जनजातीय मामलों का मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बानो प्रखंड के जयपाल सिह

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:21 AM (IST)
सड़क व पुलों का बिछा जाल, अब रोजगार-कृषि की बारी : मुंडा
सड़क व पुलों का बिछा जाल, अब रोजगार-कृषि की बारी : मुंडा

सिमडेगा : जनजातीय मामलों का मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बानो प्रखंड के जयपाल सिंह मैदान में चुनावी सभा को को संबोधित किया। उन्होंने तोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी, तभी लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा के 5 साल की सरकार में सड़क, पुल और बिजली की जाल बिछ गई है। अब लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की बारी है।उन्होंने कहा झारखंड आदिवासी क्षेत्र है आदिवासियों व मूल वासियों के विकास से बानो का विकास होगा।झारखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी तो केंद्र से मिलने वाली योजनाएं भी सही रूप से मिलेगी,किसानों को अधिकार दिलाने का समय आ गया है।किसानों के सम्मान के लिए भी पहल की जाएगी। लोगो द्वारा बानो रेलवे स्टेशनमे एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है, जिसे मैं रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयास करूंगा। असम के सांसद दिलीप कुमार सेठिया ने कहा कि झारखंड विकास असम एक जैसे है। दोनों राज्यों में आदिवासियों द्वारा राज्य के योगदान विकास के योगदान में विकास में योगदान दिया गया है। झारखंड के 100 साल पहले गए लोगों में से आज असम से तीन सांसद दिल्ली गए हैं। उन्होंने तोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कोचे मुंडा को भारी मतों से विजई बनाकर रांची विधानसभा भेजने का अनुरोध किया। इस अवसर पर शिवराज बड़ाईक ,अजीत तोपनो, गंगा सिंह, भूषण साहु ,घनश्याम सिंह पन्नालाल ओहदार,बलराम सिंह, विकास साहु ,तिलक सिंह, पूर्व मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, चंद्रपाल सिंह, प्रकाश सिंह भुइयां, रुपेश बड़ाईक, ललित बड़ाईक , अजय बड़ाईक के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.