दिल्ली में झारखंड का नेतृत्व करेंगे जिले की 16 खिलाड़ी
सिमडेगा आगामी 6 दिसंबर से नेहरू हॉकी कप बालिका वर्ग (अंडर-17) प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:20 AM (IST)
सिमडेगा: आगामी 6 दिसंबर से नेहरू हॉकी कप बालिका वर्ग (अंडर-17) प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही सभी 16 खिलाड़ी सिमडेगा जिले से हैं।सभी खिलाड़ियों को एसएस बालिका विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम से जिला खेल पदाधिकारी मो. शहजाद परवेज, हॉकी सिमडेगा संघ के महासचिव मनोज कुमार कोनबेगी, कोच प्रतिमा बरवा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी सत्य प्रकाश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।खिलाड़ियों के दल में सोनामति कुमारी, प्रीति मिज, निशा मिज, पिकी कुमारी, पूर्णिमा बरवा, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा समेत कुल 16 खिलाड़ी सिमडेगा जिले से झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें