मांडर क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे सिमडेगा विधायक
मांडर क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे सिमडेगा विधायक
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2022 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 08:24 PM (IST)
मांडर क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे सिमडेगा विधायक
संस,सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ मांडर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सह पूर्व विधायक बंधु तिर्की की पुत्री शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगा।विधायक ने कहा कि आदिवासी नेता सह पूर्व विधायक बंधु तिर्की षड़यंत्र का शिकार हो गए हैं। भाजपा की गंदी राजनीति ने सभी को शिकार बनाया। आज पूरा देश भाजपा की गंदी राजनीति के खिलाफ है। युवा वर्ग जगह-जगह तोड़ फोड़ कर रहे हैं। मुस्लिम समाज भी भाजपा के कारण परेशान है।मौके पर डेविड तिर्की, अजीत लकड़ा, शिशिर मिंज, तिलका रमण, सुशील उरांव, कांके अध्यक्ष सुरेश बैठा आदि उपस्थित थे।
-
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें