Move to Jagran APP

भाजपा को हराने के लिए दिखाएं एकजुटता:उपाध्यक्ष

सिमडेगा : जिले के सदर प्रखंड के कोचेडेगा के बेंदोनोर में रविवार को आदिवासी कांग्रेस की

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM (IST)
भाजपा को हराने के लिए दिखाएं एकजुटता:उपाध्यक्ष
भाजपा को हराने के लिए दिखाएं एकजुटता:उपाध्यक्ष

सिमडेगा : जिले के सदर प्रखंड के कोचेडेगा के बेंदोनोर में रविवार को आदिवासी कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठक जिला उपाध्यक्ष ओलेम डुंगडुंग की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बेंजामिन लकड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग इतने दिन तक अलग अलग बंटे हुए थे। अब समय आ गया है कि हम सभी एक होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकें। इसके लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा। कांग्रेस ने ही हमे बहुत से अधिकार संविधान में दिए हैं, जिसे आज भाजपा छीनने का काम कर रही है।जिला के महासचिव अनूप लकड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने वनाधिकार कानून देकर हम आदिवासियो और मूलवासियों के जीवन जीने का साधन को मजबूत किया है, लेकिन वर्तमान सरकार हमसे इन्हे छीनने का प्रयास कर रही है। पाकरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष अजित लकड़ा ने कहा कि आज जब हम सभी एक हो रहे है तो भाजपा अपना एजेंट हमारे बीच भेज कर हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब जनता समझ गयी है और उनके बहकावे मे नही आनेवाली है, चूंकि उनका एक ही मकसद है हमे बांटकर भाजपा को जीतने के लिए रस्ता बनाना। खुशीराम कुमार ने कहा कि भाजपा केवल समाज को तोड़कर आपस मे फुट पैदा करना। देश की एकता और अखंडता को भाजपा और आरएसएस से खतरा है। नीलम ¨मज ने कहा हमे राजनीतिक एकता पर विशेष जोर देना होगा, चूंकि राजनीति ही समाज का दशा और दिशा तय करता है। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामनारायण ¨सह रोहिल्ला, मो. समी आलम, रावेल लकड़ा, नोमिता बा:,निर्मला खलखो, फुलजेन्सिया बिलुंग, दुलार केरकेट्टा को आमंत्रित किया गया था। उन्होने भी सभा को संबोधित किया।सभा के अंत मे ओलिवर ¨मज ने धन्यावाद ज्ञापन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.