सोलर प्लांट के लिए किया स्थल चयन
सिमडेगा अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम जिलिगा म
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 09:56 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 09:56 PM (IST)
सिमडेगा : अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम जिलिगा में सोलर प्लांट अधिष्ठापन के लिए स्थल का निरीक्षण किया। सोलर प्लांट निर्माण के लिए भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अंचल के नक्शे से भूमि का मिलान कराया। अंचलाधिकारी ठेठईटांगर को भूमि संबंधित प्रतिवेदन 22 सितंबर तक समर्पित करने का निर्देश दिया। मौके पर अंचलाधिकारी ठेठईटांगर, कर्मचारी, अमीन उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें