सलीमा व निक्की को सम्मानित करेंगे सीएम
सिमडेगा : तीसरे यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:02 PM (IST)
सिमडेगा : तीसरे यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान व सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे एवम 18 वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक विजेता झारखंड की बेटी निक्की प्रधान को 12 नवंबर को 10 बजे रांची कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा सम्मानित किया जाएगा एवम दोनों ही खिलाड़ियो को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में अपने पिताजी सुलकसन टेटे के साथ भाग लेने के बाद सलीमा 11:30 बजे की फ्लाइट से सीनियर इंडिया टीम की शिविर में भाग लेने के लिए बंगलौर रवाना हो जाएगी। खिलाड़ियो को इस तरह प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री, निदेशक, खेल विभाग झारखण्ड एवम जिला प्रशासन सिमडेगा का हॉकी सिमडेगा ने आभार व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें