लगातार बारिश से ग्रामीण का घर ध्वस्त
संसूजलडेगा(सिमडेगा) दो दिनों से लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए परेशानी का सबब बन
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:38 PM (IST)
संसू,जलडेगा(सिमडेगा): दो दिनों से लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इंसान ही नहीं पशु -पक्षी व जानवर भी परेशान हो गए हैं। जलडेगा चौक से सटे तेलीटोली बस्ती निवासी निर्धन फोगो साहू का घर भी ढह गया। फोगो साहू अति निर्धन व्यक्ति हैं। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से घर बनवाने की गुहार लगाई है। फोगो साहू के परिवार में कुल आठ सदस्य हैं, जो टूटे-फूटे घर में रहने को मजबूर हैं। क्षतिग्रस्त घर कभी भी पूरी तरह गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। भारी बारिश से पशुओं को रखने में भी परेशानी हो रही है। इसके कारण पशुपालक भी परेशान हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें