सरकारों ने रौतिया समाज के साथ किया छल
संवाद सूत्रसिमडेगा अखिल भारतीय रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा है कि हर स
संवाद सूत्र,सिमडेगा: अखिल भारतीय रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा है कि हर सरकार ने रौतिया समुदाय के साथ सिर्फ छल की है, अब ऐसा नहीं चलेगा। समुदाय के लोग भी स्वतंत्र रूप से समुदाय की भलाई करनेवालों को ही साथ देगी। इस बार के विधानसभा चुनाव 2019 में रौतिया समुदाय भी स्वतंत्र रूप से उसी पार्टी के प्रत्याशी का साथ देगी जो खुले मन से समुदाय के पक्ष में साथ रहेगा। उन्होंने कहा है कि राज्य गठन के बाद अब तक हर किसी ने सिर्फ और सिर्फ रौतिया समुदाय को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। सत्ताधारी दल ने भी रौतिया समुदाय को धोखा दिया। सरकार द्वारा सिर्फ समुदाय को प्रलोभन दिया गया की एसटी का दर्जा दिया जाएगा। समुदाय को ह़क और अधिकार देने की बात का आश्वासन मिला लेकिन समुदाय के किसी भी मांग को अब तक सही रूप में तवज्जो नहीं मिली। विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। चुनाव में समुदाय सर्वसम्मति से उसी पार्टी का साथ देगी जिसमें समुदाय के हक और अधिकार को पूरा करने की हिमाकत दिखेगी। झारखंड के खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सिसई, तोरपा, तमाड़ समेत अन्य जिलों में व्यापक रूप से समुदाय के सदस्य निवास करते हैं।