हक के लिए एकजुट हो रौतिया समाज
सिमडेगा : रौतिया समाज के लोग हक व अधिकार के लिए एकजुट हों। उक्त बाते रौतिया समाज के क
सिमडेगा : रौतिया समाज के लोग हक व अधिकार के लिए एकजुट हों। उक्त बाते रौतिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश ¨सह ने रविवार को जिले के बानो में आयोजित रौतिया समाज के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज को लोगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि रौतिया जाति एसटी का दर्जा पाने की पूरी अर्हता रखती है। लेकिन 50 साल के संघर्ष के बाद भी रौतिया जाति को हक व अधिकार नही मिल सका है। राजनीतिक दल चुनाव के समय में रौतिया जाति को वोट बैंक के रूप मे इस्तेमाल करती आ रही है। इस बार रौतिया जाति को एसटी का दर्जा नही मिला तो प्रखंड,जिला,राज्य व केंद्रीय स्तर मे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि 2019 में रौतिया जाति को एसटी का दर्जा मिलना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो रौतिया जाति उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। जिला अध्यक्ष रोहित ¨सह ने कहा कि कोलेबिरा उपचुनाव मे समाज तटस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि रौतिया जाति को हक व अधिकार नही मिला तो वोट बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा। बैठक का संचालन जीतेंद्र ¨सह ने किया। इस अवसर पर बिरसु ¨सह, सुरेन्द्र ¨सह, हेमंत ¨सह, चंद्रभान ¨सह, चंद्रमोहन ¨सह, रुपेश ¨सह, विश्वभंर ¨सह ,हीरा ¨सह, घनश्याम ¨सह, रामप्रसाद ¨सह, उदेश्वर ¨सह ,बालमुकुंद ¨सह के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।