राजस्थान-गुजरात के तर्ज पर रोजगार करेंगे कुम्हार
केरसई: प्रखंड के बाघडेगा पंचायत के स्कूल मैदान में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का
केरसई: प्रखंड के बाघडेगा पंचायत के स्कूल मैदान में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन कुम्हार संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर महतो की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्रीचन्द प्रजापति, सदस्य ईश्वर प्रजापति, बेरमो विधायक-जोगेश्वर महतो(बाटुल),जिला अध्यक्ष पूना बेसरा,जिला संरक्षक रमेश महतो,लोहरदगा जिला अध्यक्ष शम्भू प्रजापति, गुमला जिला अध्यक्ष बालमुकुंद महतो,लोहरदगा पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग प्रजापति, बानो प्रखंड अध्यक्ष राममोहन महतो,सिमडेगा जिला प्रतिनिधि शम्भू सुरेंद्र महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललीता देवी ,कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष रामजी राणा के अलावा अन्य गणमान्य अथिति उपस्थित हुए।अतिथियों का स्वागत बाघडेगा मोड़ से प्रखंड युवा मोर्चा द्वारा मोटरसाइकिल जूलूस निकाल कर किया गया।तत्पश्चात अथितियों को कुम्हार बस्ती के201 महिलाओं ने सर पर कलश रखकर आम के पल्लव से परछन और माथे पर तिलक लगाकर कर स्वागत किया,साथ ही सभा स्थल पर कुम्हार नृत्य मंडली ने लोक नृत्य कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोहा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया।माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्रीचन्द प्रजापति ने कहा कि पूरे झारखंड में कुम्हारों की संख्या 32 लाख है।कुम्हार जाति के लोग कुम्बज ऋषि के वंशज हैं, जो सनातन धर्म से आते हैं।कुम्हार जाति के लोग स्वभाव के सरल होते हैं।आज पूरे भारत में बिना कलश के पूजा नहीं होती है,जिसे कुम्हार ही बनाते हैं।आज इतनी कला होने के बाद भी कुम्हार जाति के लोग पीछे हैं।श्रीचन्द प्रजापति ने मौजूद सभी कुम्हारों से अनुरोध किया कि कुम्हारों के हाथ से बनने वाले बर्तन का उपयोग हाड़ी दारू के लिए ना हो बल्कि श्री राम और गणेश भगवान के पूजा के लिए हो। सभी लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने पर भी काफी जोर दिया।इसके अलावा स्वरोजगार योजना के तहत कुम्हारों को प्रशिक्षण देकर गुजरात और राजस्थान के तर्ज पर सालों भर रोजगार देने की बात कही।इसके अलावा यहां के कुम्हारों बिजली का चाक सब्सिडी पर देने की योजना के बारे में बताया।इसके लिए सभी कुम्हारों को आपसी भाई चारा बना कर कुम्हार महासंघ की आवाज बुलंद करने की बातों पर जोर दिया।बेरमो विधायक जोगेश्वर महतो ने कहा कि कुम्हार जति के लोग 21वीं सदी बुनियाद हैं।विधायक ने कहा कि जब हम मिट्टी के हर तरह के बर्तन बना सकते हैं तो सोने के आभूषण क्यों नहीं। कार्यक्रम का संचालन रामबिलास राणा ने किया।सम्मेलन में केरसई बीडीओ एस अभिनव, राशिद कोटवार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी धर्मदास ¨मज के अलावा केरसई पुलिस भी मौजूद रही।