मंडलकारा में छापेमारी, नहीं मिली आपत्तिजनक सामग्री
उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ।
जासं, सिमडेगा : उपायुक्त सुशांत गौरव के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने सिमडेगा मंडलकारा का निरीक्षण किया। जांच दल ने अलग-अलग वार्डो का निरीक्षण किया। सभी कैदियों का बाडी सर्च व सामग्रियों की तलाशी ली गई। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त नहीं इुई। मौके पर कैदियों से भी बात कर समस्याओं का जायजा लिया गया। कैदियों को मिलने वाली सुविधा के बारे जानकारी प्राप्त की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मंडलकारा में बंद कैदियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कारा में स्थापित अस्पताल का भी जायजा लिया। कारा अस्पताल में कैदियों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में पूछताछ की। साफ-सफाई का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया। निरीक्षण दल में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी मो. शहजाद परवेज, रेणु बाला, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस पदाधिकारी एवं महिला एवं पुरुष पुलिस बल उपस्थित थे।