Move to Jagran APP

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक दशक से जुटे हैं प्रभात

सिमडेगा पर्यावरण के सजग प्रहरी के रूप में प्रभात कुमार लगातार एक दशक से भी अधिक समय स

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 08:38 PM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक दशक से जुटे हैं प्रभात
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक दशक से जुटे हैं प्रभात

सिमडेगा : पर्यावरण के सजग प्रहरी के रूप में प्रभात कुमार लगातार एक दशक से भी अधिक समय से कार्य व अभियान में जुटे हैं। पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य करना ही उनका प्रमुख शगल है। प्रभात कुमार हर वर्ष शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर फलदार व इमारती गुण वाले पौधों का वितरण करते हैं। उन्होंने इस वर्ष भी हजारों पौधे वितरण का लक्ष्य रखा है। विदित हो कि प्रभात अबतक जिले व आस-पास के क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक निश्शुल्क पौधों का वितरण कर चुके हैं। उनसे पौधे प्राप्त कई लोग अपना बागवानी तैयार कर लिया है। प्रभात कुमार फिलहाल एक स्वयं सेवी संस्था कृषक बंधु बनाकर किसानों व ग्रामीणों की सेवा में जुटे हें। उन्होंने न सिर्फ लोगों के बीच पौधे वितरण करते है, अपितु निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को पर्यावरण की शुद्धता का महत्व बताते हैं।उन्होंने कोरोना काल में भी गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा व कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते रहे। वे लोगों से कहते हैं कि आज पूरे विश्व में आपदा का प्रमुख कारण पर्यावरण का अधिक दोहन ही है। वे लोगों को पेड़-पौधों के महत्व को बताते हुए हर अवसर पर एक पौधा लगाने की अपील करते हैं। इसके साथ ही वे लोगों को वनों की सुरक्षा के लिए अपील करते हैं। इधर प्रभात कुमार ने बताया कि वे अपनी खुशी के लिए पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं। अब धीरे-धीरे जिले के लोग भी जागरूक हो रहे हैं।बागवानी खेती से न सिर्फ अपनी अर्थिक उन्नति की राह प्रशस्त कर रहे हैं, बल्कि वे पर्यावरण की सुरक्षा व संवर्धन की दिशा में भी बेहतर

loksabha election banner

कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की आबोहवा अच्छी है। इसका श्रेय यहां के घने वन को जाता है। इसे मैंटेन करने के लिए आमजन को भी जागरूक रहना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.