Move to Jagran APP

रांची हिंसा को ले जिले में अलर्ट मोड में रही पुलिस

रांची हिंसा को ले जिले में अलर्ट मोड में रही पुलिस

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jun 2022 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2022 09:12 PM (IST)
रांची हिंसा को ले जिले में अलर्ट मोड में रही पुलिस
रांची हिंसा को ले जिले में अलर्ट मोड में रही पुलिस

रांची हिंसा को ले जिले में अलर्ट मोड में रही पुलिस

loksabha election banner

जासं, सिमडेगा : रांची में माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर जिले में भी पुलिस सतर्क रही। पुलिस प्रशासन के निर्देश पर सिमडेगा से राजधानी रांची जाने वाली यात्री बसों कर परिचालन ठप रहा। शुक्रवार की सुबह सभी बसे रांची जाने के लिए बस स्टैंड में खड़ी थी। यात्री भी बसों में सवारी करने पहुंच रहे थे।पर,सदर पुलिस ने बस स्टैंड पहुंचकर कर बसों के रांची परिचालन पर रोक लगा दी। एजेंटों ने बताया कि थाना प्रभारी ने बस स्टैंड पंहुचकर कहा कि रांची में माहौल बिगड़ने की आशंका है। इसलिए कोई भी बस रांची नहीं जाएगी।जो बस अहले सुबह निकल गई है। उसे भी रास्ते में वहां के थाना के द्वारा रोका जाएगा।बसों का परिचालन नहीं होने से स्टैंड पहुंचे सभी यात्री भी बैरंग लौट गए।

धर्मस्थलों की सुरक्षा में जुटी रही पुलिस :

जलडेगा : बीते शुक्रवार को रांची में हुई हिंसा को देखते हुए प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।इस शुक्रवार को जलडेगा थाना प्रभारी फिलिप मिंज एवं ओड़गा ओपी प्रभारी संदीप कुमार दल बल के साथ सुबह से ही सभी धार्मिक स्थल व संवेदनशील जगहों का गश्त करते नज़र आए। उन्होने क्षेत्र के लोगों से मिलते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रने की बात कही।सर्व धर्म सद्भावना पर विशेष जोर देने की बात कही।

सौहार्द बनाए रखने की अपील

ठेठईटांगर : विगत सप्ताह रांची में घटित घटना को लेकर ठेठईटांगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कहा गया कि सभी लोग अपने स्तर से क्षेत्र में शांति स्थापित करने में जरूर सहयोग करें। किसी प्रकार के अफवाहों में ना फंसे एवं साथ ही किसी प्रकार के अफवाहों का पता चलता है तो पुलिस को उसकी जानकारी तुरंत दें। पुलिस हर वक्त लोगों की सेवा में तत्पर है।यह भी कहा गया कि जो व्यक्ति शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेगा। उस पर सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचल अधिकारी समीर कच्छप, थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश एवं शांति समिति के

सदस्यगण, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाईक, मुमताज आलम, वेद प्रकाश,शैलेश कुमार, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.