नीम, बरगद एवं पीपल का पौधा लगाएं:प्रभात
नीम बरगद एवं पीपल का पौधा लगाएंप्रभात
नीम, बरगद एवं पीपल का पौधा लगाएं:प्रभात
जासं,सिमडेगा:कृषक बंधु संस्था के द्वारा सरलोंगा कुड़टोली में जंगल बचाओ अभियान चलाया गया।इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने भाग लिया। कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने कहा "प्रकृति से सीखिए जीने का सलीका, धूप बरसात में खिले रहने का तरीका। प्रभात कुमार ने कहा मनुष्य का जीवन पेड़-पौधों में बसता है।जंगल के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है।हम सबों को हर हाल में जंगल को बचाना होगा। जंगल को बचाने के लिए हर व्यक्ति को संकल्प लेने की जरूरत है। पर्यावरण का सरंक्षण करके हम आने वाले प्राकृतिक आपदाओं को टाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने आसपास व जंगल में घने पत्ते वाले पेड़ो को लगाएं। ये पौधे ज्यादा-से-ज्यादा आक्सीजन प्रदान करता है।लोगों को पीपल,बरगद,बांस,नीम पेड़ लगाना चाहिए। मौके पर मेडलिन सोरेंग,बासती बिलुंग,आलमा ग्रेस बिलुंग,बिरसो डुंगडुंग,चंद्रिका बिलुंग,सनियारो बाघवार,बिजोय केरकेट्टा,रोपनी बिलुंग,किरन बिलुंग,मगरी बिलुंग,रोपनी बिलुंग, फिरसका बिलुंग, पुनिया डुंगडुंग,फ्रांसिस बिलुंग,चंदु बिलुंग, अजय केरकेट्टा,समरु बिलुंग आदि मौजूद थे।