एनएच के बड़े गड्ढ़े में धनरोपनी कर जताया गया विरोध
संवाद सूत्र सिमडेगाझारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के नेता सह आजसू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिह
संवाद सूत्र, सिमडेगा:झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के नेता सह आजसू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को नेशनल हाईवे 143 की जर्जर हालत पर नाराजगी जताते हुए मजदूर महिला तथा पुरुषों की मौजूदगी में सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोलेबिरा से लेकर बांसजोर बॉर्डर तक की जो हालत है। इससे जनजीवन पूरी तरह से त्रस्त है। यहां पर आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जिसके बावजूद अधिकारियों के द्वारा पहल नहीं की जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। विभाग के द्वारा मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर देती है,जिसके कारण महज कुछ ही दिनों में मरम्मत की हुई सड़क का पूरी तरह से बदहाल हो जाती है। आज लोगों को ओड़िशा या राजधानी रांची जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।