Move to Jagran APP

कार दुर्घटना में दुबई से आए युवक व उसके दोस्त की मौत

कोलेबिरा रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे बलेनो कार अनियंत्रित है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:16 AM (IST)
कार दुर्घटना में दुबई से आए युवक व उसके दोस्त की मौत
कार दुर्घटना में दुबई से आए युवक व उसके दोस्त की मौत

कोलेबिरा: रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे बलेनो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में शामिल चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वहां से आने के बाद वह दिल्ली में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में था। वहां से शुक्रवार की रात में वह फ्लाइट से रांची आया था। वहीं उसका दोस्त मनीष नाग उसे लाने के लिए सिमडेगा से गया हुआ था। रात में लौटने के क्रम में कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अघरमा पंचायत के पहाड़टोली गांव के पास तीखे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, फलस्वरूप कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिथरा के रहने वाले थे। क्षतिग्रस्त कार जेएच-01बीवी-4906कोपुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन कोलेबिरा थाना पंहुचे। इधर, थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि घटना में मृत चंद्रशेखर एक वर्ष पूर्व दुबई गया हुआ था। वह वहां से लौटने के बाद 14 दिनों के लिए दल्ली में क्वारंटाइन में था। इसके बाद एक दिन पूर्व ही रांची लौटा। इधर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर सुन हर कोई दंग रह गया। खबर सुनकर परजिन शोक में डूब गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों युवकों के शवों को सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.