मोदी सरकार ने लिए कई बड़े फैसले : बाउरी
जासं सिमडेगा झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने सिमडेगा विधानसभा
जासं, सिमडेगा : झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने सिमडेगा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वर्चुअल रैली कर जनसंवाद किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कोरोना आपदा के संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि भाजपा को सभी की चिता है। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। बीते एक वर्ष में मोदी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए आर्टिकल 370 की बात हो, सदियों आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक हो या फिर भारत के करुणा के प्रतीक नागरिकता कानून हो। एक के बाद एक हुए इन ऐतिहासिक निर्णयों के बीच अनेक फैसले अनेक बदलाव ऐसे भी हैं, जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है। नए लक्ष्य तय किए हैं और साथ ही साथ लोगों की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है। सिमडेगा विधान सभा वर्चुअल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, वाट्सएप एवं लैपटॉप के माध्यम से शामिल होकर रैली को सफल बनाया। जिसमें जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर,पूर्व विधायक विमला प्रधान,निर्मल कुमार बेसरा, श्रद्धानंद बेसरा, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, ओमप्रकाश साहु, संजय शर्मा, लक्ष्मण बड़ाईक, दीपक पूरी, नवीन सिंह, रोहित सिंह, घनश्याम सिंह,तिलका रमण, कृष्णा ठाकुर इत्यादि लोग शामिल थे।