रसोई गैस लीक होने से लगी आग,हुआ नुकसान
में पानीपुरी बेच कर किसी तरह अपने चार बच्चों का भरण पोषण करने वाली।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 09:48 PM (IST)
जासं,सिमडेगा:बाजार में पानीपुरी बेच कर किसी तरह अपने चार बच्चों का भरण पोषण करने वाली सुधा देवी का आशियाना मंगलवार की रात 11 बजे के करीब जल गया। इससे परिवार को काफी नुकसान हुआ।प्लास्टिक और बांस के सहारे बनी झोपड़ी में रहने वाली सुधा देवी ने बताया कि रात 11बजे खाना बनाने के दौरान गैस का पाइप लीक कर गया और आग लग गई। आनन-फानन में वह अपने बच्चों के साथ बाहर भागी। आगलगी से झोपड़ी आधी से अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। उसकी झोपड़ी मार्केट कॉप्लेक्स की गली नं1 में है। सुधा देवी ने बताया कि इस आग में उनके सभी कपड़े, खाने पीने के सामान और बर्तन जल गए। अब उनके पास कुछ नहीं बचा। सुधा देवी ने मदद की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें