भाई व बहन संग मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ
कोलेबिरानौ दिन अपनी मौसी के घर विश्राम करने के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलदेव के साथ लौट आए।
कोलेबिरा:नौ दिन अपनी मौसी के घर विश्राम करने के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ मुख्य मंदिर लौट गए। भक्तों ने भगवान का रथ खींच कर मुख्य मंदिर पहुंचाया। सुबह से मौसीबाड़ी मंदिर आम भक्त के लिए खोल दिया गया । बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान का दर्शन कर उनकी पूजा की । पंडितों ने एक-एक कर नरसिंह, सुदर्शन चक्र, गरूड़, भगवान बलदेव, सुभद्रा और अंत में भगवान जगन्नाथ स्वामी के विग्रह को रथारूढ़ किया गया। रथ पर सभी विग्रहों का फूल, चंदन से श्रृंगार किया गया। पंडितों ने श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्रम पाठ एवं जगन्नाथ अष्टकम का पाठ किया। साथ में पूजा एवं आरती हुई। उसके बाद भक्तों ने रथ खींचना शुरू किया। दोपहर करीब 3 बजे बजे शुरू हुई रथ यात्रा मुख्य मंदिर में पहुंचकर साढ़े पांच बजे समाप्त हुई। एक घंटा तक भक्तों ने दर्शन किया। फिर विग्रहों को एक-एक कर मुख्य मंदिर में प्रवेश कराया गया।