सांस्कृतिक कार्यक्रम में खरवागढ़ा रहा प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रम में खरवागढ़ा रहा प्रथम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में खरवागढ़ा रहा प्रथम
जासं,सिमडेगा : जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कसडेगा पल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमे अतिथि के रूप में सेंट मेरिज के रेक्टर फादर पीयूष खलखो, फादर ब्रूनो टोप्पो,फादर संजय कुजूर, कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की, फादर समीर कुजूर, फादर स्टीफन मिंज, फादर प्रकाश मिंज उपस्थित हुए। निर्णायक के रूप में ब्रूनो टोप्पो, फिलमोन टोप्पो और अजय एक्का शामिल हुए।कार्यक्रम में पारिस के सभी यूनिटों के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनके द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमें प्रथम पुरस्कार खारवागढ़ा,दूसरा डूमरटोली व तीसरा ठेठईटांगर डूमरटोली को मिला। साथ ही दूसरे सभी प्रतिभगियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। दिलीप ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक अनोखी पहल है। आज की युवा पीढ़ी इन सब चीजों से दूर भाग रही है।प्रतिस्पर्धा को जीत लेना बड़ी बात नही,लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना महत्वपूर्ण बात है।दिलीप ने फादरों एवं सिस्टरों और आयोजन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद और शुभकामनाएं देते हुए कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। फादर ब्रूनो ने कहा कि आदिवासियों का चलना नाच है और बोलना ही गीत है। इन्हीं प्रयासों से हम आने वाली पीढ़ियों में हमारे संस्कृति को उनको दे सकते हैं। फादर संजय ने कहा कि इससे हमारे युवाओं में एक ऊर्जा देखने को मिलता है। मौके पर हजारों लोग उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन फादर संजय कुजूर,फादर समीर कुजूर, फादर प्रकाश मिंज द्वारा किया गया।
Edited By Jagran